{"_id":"5d068ab68ebc3e2a7e2bb943","slug":"15607098016-muzaffarnagar-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा से तापमान में आई गिरावट
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शनिवार की रात चली तेज हवा से तापमान में गिरावट आ गई। एक दिन पहले तक 41.8 डिग्री पर पहुंच चुका अधिकतम तापमान रविवार को 34.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह मामूली बूंदाबांदी भी हुई और दिन भर घटा छाई रही, लेकिन अच्छी बारिश की लोगों की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
बीते कई दिनों से गर्मी चरम पर थी। दिन में तेज धूप और लू के कारण लोग बिलबिला रहे थे, लेकिन शनिवार की रात से मौसम ने करवट बदली। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। रविवार की सुबह तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लोग तेज बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन यह पूरी न हो सकी। जिले में अधिकतम तापमान 34.1 तथा न्यूनतम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम तक बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जता रहा है।
घटता-बढ़ता तापमान कर न दे बीमार
बीते एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इससे कुछ दिन पहले ही बूंदाबांदी हुई थी, जिससे दो दिन तक तापमान कम हो गया था। शनिवार की रात से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। घटते बढ़ते इस तापमान में लोग बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डा. लोकेश चंद गुप्ता बताते हैं कि बदलता मौसम बीमारी का कारण बन सकता है। हमें अपने खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों आइसक्रीम, बर्फ डला गन्ने या अन्य किसी भी प्रकार का जूस या ठंडी चीजों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इनसे बचने की कोशिश करें। धूप से चलकर आ रहे हैं तो एकदम से ठंडा पानी न पिएं। खुले और गंदे स्थानों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री का सेवन न करें।