फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुकतीर्थ में महाराज की शोभायात्रा निकाली

शुकतीर्थ में महाराज की शोभायात्रा निकाली

Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में महाराज की शोभायात्रा निकाली
शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में अखिल भारतीय संत शिरोमणि संत रविदास मिशन ट्रस्ट के बैनरतले दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में सतगुरु समनदास महाराज की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य किया। वहीं, नगरवासियों व संत, महात्माओं ने यात्रा का स्वागत किया।

शुकतीर्थ के संत शिरोमणि संत रविदास, सतगुरु समनदास महाराज आश्रम में छठा दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आश्रम प्रबंधक गोवर्धन दास महाराज ने स्वामी हरिदास समाधि मंदिर को नमन कर किया। यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, डा. वीरपाल निर्वाल, समाजसेवी बिजेंद्र आर्य आदि ने संत समनदास महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा समाधि से मंदिर से आरंभ होते हुए शनिधाम, स्वामी कल्याण देव तिराहे, शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, गणेशधाम, हनुमानधाम, अंबेडकर चौराहा, गंगा घाट, शिवधाम, दुर्गाधाम होते हुए फिरोजपुर मार्ग स्थित समनदास आश्रम प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत की। महोत्सव में शामिल होने के लिए जिला शामली, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, महोत्सव के आयोजन में मास्टर हरिकिशन, राजेंद्रदास, श्यामलाल, सेवाराम, मेहता दास, बागेश, संदीप आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed