{"_id":"5d0689e98ebc3e348409bb87","slug":"156070959710-muzaffarnagar-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘करोगे योग तो जीवन भर रहोगे निरोग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘करोगे योग तो जीवन भर रहोगे निरोग’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए ग्रीन लैंड जूनियर हाईस्कूल में योगाभ्यास किया गया। विभिन्न आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास के साथ ही उनके महत्व की भी जानकारी दी गई।
नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग से जुड़कर लोग गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह बालियान एवं योगाचार्य सुरेंद्र सिंह आर्य ने शिविर में आने वाले महिला-पुरुषों को विभिन्न प्रकार के आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न बीमारियों में लाभदायक आसन एवं प्राणायाम की भी जानकारी दी। बताया कि यदि कोई व्यक्ति 40 से 45 मिनट तक सूक्ष्म व्यायाम के साथ सूर्यासन, बटरफ्लाई, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जई, भ्रामरी तथा ओम का उच्चारण करता है तो बीमारी उसके पास भी नहीं आती। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम प्रभारी जहीर आलम, डिस्ट्रिक्ट यूथ फेडरेशन के पदाधिकारी राहुल बालियान, नीरज गोयल के अलावा योग संस्थान के प्रमुख राज सिंह पुंडीर, राजीव रघुवंशी, अंकुर मान, यज्ञदत्त आर्य, देवेंद्र सिंह राणा, योग साधिका अर्चना सिंह, ईशा अरोरा, मुनेेशा आदि का सहयोग रहा।