फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाला निर्माण में विधायक और जिला पंचायत आमने-सामने

नाला निर्माण में विधायक और जिला पंचायत आमने-सामने

Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण में विधायक और जिला पंचायत आमने-सामने
नाला निर्माण में विधायक और जिला पंचायत आमने-सामने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड से नया भोपा अड्डा तक आ रहे सिंचाई विभाग के नाले के निर्माण को लेकर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिला पंचायत आमने-सामने आ गए हैं। जिला पंचायत ने नाले के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव पास किया है। 900 मीटर के नाले में पचेंडा रोड की तरफ 210 मीटर बनाकर अब भोपा रोड की तरफ नाले का निर्माण कराया जा रहा है। बीच में रहने वाले लोगों की शिकायत पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने काम रुकवा दिया है। लोगों का आरोप है कि भोपा रोड पर इस समय प्लाट कट करे हैं। प्रॉपर्टी डीलर को लाभ देने के लिए नाला बनाया जा रहा है।
आदर्श कॉलोनी और बचन सिंह कॉलोनी के बीच सिंचाई विभाग का नाला है। इस नाले में गंदगी के कारण यहां के लोगों को दुर्गंध में ही रहना पड़ता है। यह पूरा क्षेत्र सरवट ग्राम पंचायत के तहत आता है। इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने पचेंडा रोड से नया भोपा बस अड्डा तक पक्का नाला निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत में रखा। तीन साल पहले जिला पंचायत ने नाले के निर्माण के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव पास कर दिया। अपने क्षेत्र में काम कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य को पहले साल केवल 25 लाख रुपये मिले। हरेंद्र शर्मा ने साथी जिला पंचायत सदस्य संजय राठी के सहयोग से पचेंडा रोड की तरफ 210 मीटर के नाले का निर्माण कराया। इसमें 48 लाख की लागत आई, तब से नाले का कार्य अधूरा ही पड़ा था। हाल ही में हरेंद्र शर्मा ने नाला निर्माण के लिए जिला पंचायत से 65 लाख रुपये जारी कराया। नाले के निर्माण का कार्य भोपा बस अड्डे की ओर से शुरू कर दिया। 900 मीटर के नाले में 500 मीटर का बीच का हिस्सा छोड़ देने पर लोगों ने विधायक कपिलदेव अग्रवाल से शिकायत की। यहां के लोगों का आरोप है कि भोपा रोड की तरफ इस समय प्लाटिंग हो रही है, इस कारण प्रॉपर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए उधर से नाला बनवाया जा रहा है। विधायक ने जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा से पूछा कि जब नाला एक तरफ से बनना शुरू हो गया था, तो इसे बीच में छोड़कर दूसरी तरफ से निर्माण क्यों कराया जा रहा है। विधायक ने नाला निर्माण का कार्य तत्काल रुकवाने के लिए कहा। विधायक के विरोध के बाद नाले का निर्माण रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


नियमित होना चाहिए निर्माण: विधायक
मुजफ्फरनगर। विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि कोई भी निर्माण होता है तो वह एक नियम के अनुसार होता है। नाला निर्माण में कुछ लोग अपनी मर्जी के हिसाब से ही निर्माण करा रहे हैं। मेरे पास क्षेत्र के लोग आए थे। उनकी शिकायत के बाद ही निर्माण को वहीं से शुरू करने के लिए कहा गया है, जहां से बीच में छोड़ा गया था। एएमए से इस संबंध में पूछा भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम पूरा नाला बनवाएंगे
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने पूरे नाले का प्रस्ताव पास कराया है। पचेंडा रोड से जुड़ा हिस्सा बना है। उस तरफ कुछ लोग नाला बनाने का विरोध कर रहे थे। इनमें ऐसे लोग ज्यादा है, जिन्होंने नाले की पटरी कब्जा कर रखी है। वहां विरोध के कारण हमने दूसरी तरफ से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसे विधायक ने रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed