{"_id":"5d03f3e58ebc3e413e7c4849","slug":"15605401217116-muzaffarnagar-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बचाने की मुहिम में जुटे 116 ‘रक्तवीर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन बचाने की मुहिम में जुटे 116 ‘रक्तवीर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन बचाने की मुहिम में जुटे 116 ‘रक्तवीर’
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की जीवन बचाने की मुहिम में 116 दानवीरों ने रक्तदान किया। कई समाजसेवी संगठनों के साथ ही अधिवक्ता, छात्र, नौकरीपेशा और गृहणियों ने भी इस मुहिम में सहयोग किया। उन्होंने आगे भी समय-समय पर रक्तदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सवेरे दस बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, समाजसेवी उद्यमी भीमसेन कंसल और ब्लड बैंक के प्रभारी डा. पीके त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटा। एसएसपी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान से लोग जागरूक हुए हैं और रक्तदान को लेकर उनके मन की झिझक दूर हुई है। एसपी सिटी ने रक्तदान करने वालों की सराहना की। समाजसेवी भीमसेन कंसल ने कहा कि ने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. पीके त्यागी ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। सवेरे दस बजे से ही रक्तदाताओं की भीड़ लग गई। शाम चार बजे तक 116 रक्तदाताओं ने ब्लड डोनेट किया। शिविर में शहीद भगत सिंह एकता मंच, डेरा सच्चा सौदा, समर्पित युवा समिति तथा मिशन वंदेमातरम का सहयोग रहा। डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी शारदा देवी ने 42वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा मिशन वंदेमातरम से जुड़े दीपक कुमार ने प्रथम बार रक्तदान करने वालों को मेडल प्रदान किए।
अमर उजाला की ओर से दिए प्रशस्तिपत्र
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पहली बार रक्तदान करने वालों में खासा उत्साह रहा। रक्तदाताओं ने बताया कि अमर उजाला के माध्यम से उन्हें शिविर की जानकारी मिली थी। जो लोग पहले से रक्तदान करने आ रहे थे, वे अपने साथ अन्य लोगों को भी लाए। टेक्नीकल सुपरवाइजर शोराज सिंह, लैब टेक्नीशियन प्रभाष चंद, मुदित, परामर्शदाता शमशेर सिंह, स्टाफ नर्स ममता चौधरी के अलावा संजय, श्रीपाल, कुंवरपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
दंपतियों ने पहुंचकर किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। रक्तदान के लिए न केवल पुरुषों में बल्कि महिलाओं में काफी उत्साह रहा। कई दंपती रक्तदान के लिए पहुंचे तो कुछ महिलाएं अकेली ही आईं थीं। जाट कॉलोनी निवासी आरती तोमर अपने पति अभिषेक के साथ आईं। आरती एएनएम हैं। चरथावल निवासी अधिवक्ता विकास त्यागी ने अपनी पत्नी रूबी त्यागी के साथ रक्तदान किया। इसके अलावा सरवट निवासी मंगला देवी ने भी ब्लड डोनेट किया। मदन लाल भटनागर, बालेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, सर्वेश मित्तल, अर्जुन शर्मा एवं कारोबारी गौरव जैन भी पहुंचे।
ड्यूटी के साथ निभाया सामाजिक दायित्व
पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाया। अभियोजन कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार तथा कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया। मंडी निवासी सुरेंद्र पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद रक्तदान के लिए आए।
परिजनों को बिना बताए किए रक्तदान
रामपुरी निवासी पूजा सैनी अपनी छोटी बहन के साथ ब्लड डोनेट करने पहुंची। रक्तदान करने के बाद पूजा ने बताया कि वह अपने परिजनों को बिना बताए रक्तदान करने आई है। उसने पहली बार रक्तदान किया है। उसकी बहन भी रक्तदान करना चाहती थी, लेकिन उसकी आयु कम है। इसके अलावा युवा अधिवक्ता शाह आलम ने भी ब्लड डोनेट किया।
पांच दिन में देख सकते हैं जांच रिपोर्ट
ब्लॅड बैंक प्रभारी डॉ पीके त्यागी ने बताया कि जिन रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है, उनके ब्लड की सभी जांच नि:शुल्क की गई हैं। वे अपनी जांच रिपोर्ट पांच दिन में देख सकते हैं। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र मिले है, जिन्हें दिखा कर जरूरत पड़ने पर ब्लड भी ले सकते हैं।