फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मत्स्य पालन के लिए जिले की नदियों का छूटेगा ठेका

मत्स्य पालन के लिए जिले की नदियों का छूटेगा ठेका

Sat, 15 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालन के लिए जिले की नदियों का छूटेगा ठेका
मुजफ्फरनगर। नदियों से अब यूं ही कोई मछली नहीं पकड़ पाएगा। प्रदेश सरकार ने पहली बार मत्स्य आखेट के लिए नदियों का ठेका देने के आदेश जारी किए हैं। जिले की पांच नदियों को चिह्नित कर लिया गया, जिनके ठेके की नीलामी तहसील स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक मछली पालन के लिए केवल तालाबों की नीलामी होती थी, लेकिन अब नदियों का भी ठेका दिया जाएगा। यह ठेका केवल संबंधित तहसील क्षेत्र की मत्स्य पालन समिति को ही दिया जा सकता है। नदी में केवल वही मत्स्य पालन समिति मछली पकड़ सकेंगी जिसने ठेका लिया है। जिले की पांच नदियों में तहसील स्तर पर ठेका देने की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन नदियों का दिया जाएगा ठेका
सदर तहसील में बहने वाली सोलानी नदी की सात किमी लंबाई तथा पुरकाजी क्षेत्र की पुरानी नदी की छह किमी लंबाई तक ठेका दिया जाएगा। जानसठ क्षेत्र में किसी भी नदी का ठेका नहीं होगा, क्योंकि यह धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा क्षेत्र है। इसके अलावा बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में हिंडन की सरवट से रियावली तक लगभग 20 किमी लंबाई का ठेका होगा। कृष्णा नदी का सरनावली से बिराल तक 15 किमी का ठेका दिया जाएगा। इसके अलावा खतौली तहसील के गांव अंतवाड़ा में मात्र 500 मीटर लंबी अंतवाड़ा गांव की नदी का भी मछली पकड़ने का ठेका होना है। इन सभी नदियों के ठेके की नीलामी का खाका तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली नदी में प्रदूषण, नहीं होगा ठेका
सदर तथा खतौली तहसील क्षेत्र में बहने वाली काली नदी का ठेका नहीं होगा। प्रदूषण के कारण इस नदी की स्थिति बेहद खराब है। सीवर से लेकर फैक्टरियों तक का पानी नदी में बह रहा है। इसलिए इसमें मछलियों के पनपने की उम्मीद ही नहीं है। कई स्थानों पर तो नदी में पानी नहीं है और कीचड़ से लबालब है। नदी में बहते काले पानी और बदबू के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित रहता है।


इन्होंने कहा...
नदियों में मछली आखेट का ठेका दिया जाना है। यह ठेका जून से जुलाई माह तक होगा। तहसील स्तर पर ठेका देने की प्रक्रिया चल रही है। - आरके श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed