{"_id":"5d03f0648ebc3e5a1860e82b","slug":"156053922512-muzaffarnagar-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी दरें कम हों, मिले दस हजार पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी दरें कम हों, मिले दस हजार पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए घोषित की गई तीन हजार रुपये मासिक पेंशन बेहद कम है। इसे दस हजार रुपये किया जाना चाहिए। इसके लिए व्यापार मंडल लड़ाई लड़ेगा।
शुक्रवार को रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक के दौरान प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में पंजीकृत एक करोड़ 12 लाख व्यापारियों को दुर्घटना बीमा देने का निर्णय लिया है। यह कदम अच्छा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को वीआईपी का दर्जा देकर उन्हें वे सभी सुविधाएं मिलें, जो जीवन के संरक्षण के लिए आवश्यक हैं। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य, और डकैती का भी दस लाख रुपये का बीमा कराया जाए। भारत में जीएसटी की दरें बहुत ज्यादा हैं। जीएसटी को सरल बनाया जाए तथा दरों को कम किया जाए। छह महीने तक व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी दौरे पर रहेंगे। गांव-गांव में व्यापार मंडल का गठन होगा। एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दस बाजारों के अनुपात में व्यापार मंडलों का गठन किया जाए। जो जिलाध्यक्ष ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, दीपक कौशिक, वैभव जैन, महामंत्री फुरकान अंसारी, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।