फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोकरहेड़ी का शुभम मजिस्ट्रेट बना

भोकरहेड़ी का शुभम मजिस्ट्रेट बना

Sat, 15 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
भोकरहेड़ी का शुभम मजिस्ट्रेट बना
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के शुभम सहरावत का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सेवा की मुख्य परीक्षा में चयनित होने पर ग्रामीणों ने खुशी का आलम है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी के मोहल्ला लल्कुपुरा उत्तरी के निवासी आनंद किसान हैं और हाल मेें महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के प्रबंधक है। उनके 25 वर्षीय शुभम ने बताया कि 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को लखनऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सेवा की, पीसीएसजे 2018 के लिए परीक्षा दी थी। जिसका विगत रात को सरकार की ओर से रिजल्ट निकाला गया। जिसमें शुभम के चयन होने पर चेयरमैन सरला देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, बाबा ओमबीर, प्रबंधक डा. कर्णवीर सिंह, मदनपाल, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण भोकरहेड़ी, फूलचंद्र प्रधानाचार्य मोरना, डा. हरपाल पंवार प्रबंधक गर्ल्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात, रामकुमार शर्मा, सतीश सहरावत, जयवीर सिंह, भाकियू नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, आदि ने होनहार शुभम सहरावत व परिजनों को शुभकामना दी। वहीं इस सफलता को लेकर माता कुसुम देवी, बहन शिवानी, चाचा अरुण, वरुण आदि उत्साहित नजर आए। इस सफलता का श्रेय शुभम ने अपनी दादी स्वर्गीय ऊषावती को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed