{"_id":"5d03ef718ebc3e3d55387b31","slug":"156053898219-khatauli-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहेड़ा की इसरा जैदी जज बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहेड़ा की इसरा जैदी जज बनीं
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव करहेड़ा के रहीश अब्बास जैदी की पुत्री इसरा जैदी ने दिल्ली जुडिशियल सर्विस डीजेएस की तीन स्तरीय परीक्षा पास जज बनने का गौरव हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसरा जैदी का स्वागत कर खुशी का इजहार किया।
भोपा के गांव करहेड़ा के रहने वाले स्वर्गीय मंजूर अब्बास के पुत्र सेवानिवृत्त इंजीनियर रहीश अब्बास जैदी ने बताया कि वे हाल में सहारनपुर में रह रहे हैं। पुत्री इसरा जैदी ने अपनी इंटरमीडिएट तक की परीक्षा रेनबा स्कूल सहारनपुर से की। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी कर हिंदुस्तान के हार्वड कालेज कहलाने वाले नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बंगलूरू में एलएलएम की पढ़ाई की। यह यूनिवर्सिटी जिसके चांसलर देश के चीफ जस्टिस होते है। एलएमएम के बाद दिल्ली जुडिशियल सर्विस में नेट क्वालिफाई कर तीन स्तरीय परीक्षा पास कर जज बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस परिवार पुत्रवधु नूहिन जैदी पत्नी बाबर जैदी 2014 में परीक्षा पास कर जज बनी। हाल में वे इटावा में तैनात हैं। इसरा जैदी के गांव करहेड़ा पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व प्रमुख ब्रहमपाल सिंह, प्रधान धीरज राठी, राजेंद्र राठी, शिक्षक सुखराम, सियानंद सिंह, विपिन राठी, श्यामवीर सिंह, चंद्रवीर राठी, नरेश पाल बाबा, पूर्व प्रधान सुभाष राठी, भारतवीर, रविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, एडवोकेट संजीव राठी, धन्नू चौधरी, बच्चू सिंह आदि ने गांव की बेटी इसरा को आशीर्वाद दिया। इसरा के ताऊ शिप्ते अब्बास, शिप्ते हैदर नगर निगम जेई अलीगढ़, बाबर जैदी , तनवीर जैदी आदि परिजनों को बेटी की इस सफलता पर नाज है।