फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भीषण गर्मी में जनजीवन हुआ प्रभवित

भीषण गर्मी में जनजीवन हुआ प्रभवित

Wed, 12 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जनजीवन हुआ प्रभवित
भीषण गर्मी में जनजीवन हुआ प्रभवित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में एक बजे से तीन बजे तक ऐसी आग बरस रही है कि आम आदमी घर से बाहर नहीं निकल रहा है। बाजारों और शहर की गलियों में सन्नाटे की स्थिति बन रही है। मंगलवार को जिले में तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।
जिले में गर्मी इस समय पूरे उफान पर है। सुबह से ही गर्मी से लोग बेहाल होने शुरू हो जाते हैं। दोपहर के समय के हालात इस समय सबसे खराब है। दिन में एक से तीन बजे तक आकाश से आग बरसती है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर में बाजार सुनसान हो रहे हैं। शहर की गलियों में भी सन्नाटें सी स्थिति पैदा हो रही है। गर्मी से बचने को दोपहर में लोग अपने घरों में ही रहकर बचाव कर रहे हैं। बाजार में बर्फ, ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ रही है। लोग अपने घरों में भी नींबू पानी, लस्सी, मैंगो शेक आदि का प्रयोग कर रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय लोग यात्रा पर भी नहीं निकल रहे हैं। सुबह और शाम में ही अपने काम निपटा रहे हैं। उधर, डॉ लोकेश गुप्ता का कहना है कि दिन में चल रही लू और भीषण गर्मी घातक साबित हो सकती है, इसलिए गर्मी से बचाव जरुरी है। उल्टी दस्त, चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाना चाहिए।
विज्ञापन


रुला रही बिजली की कटौती
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में बिजली थोड़ी देर के लिए भी चली जाती है तो परेशानी खड़ी हो जाती है। बिजली की खपत बढ़ जाने से बार-बार कट से लोगों का परेशानी होती है। रात और शाम के समय तो प्रतिदिन दो से तीन घंटे के लिए विद्युत कटौती हो रही है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय का कहना है कि आपूर्ति बढ़ रही है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर धधक रहे है, इसलिए रोस्टर के अनुसार कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन और बस अड्डा सुनसान
मुजफ्फरनगर। दिन में भीषण गर्मी के चलते रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या घट रही है। लोग सुबह और शाम में ही यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर तीन बजे भी रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बेहद कम दिखाई दी। स्टेशन तो सुनसान मिला। एआरएम बीपी अग्रवाल का कहना है कि गर्मी की छुट्टी चल रही है,काफी लोग यात्रा कर रहे है, मगर दोपहर में लोग यात्रा करने से बच रहे है। सुबह शाम बसों में अधिक भीड़ रहती है।


घड़ो की डिमांड बढ़ी
मुजफ्फरनगर। उमसभरी भीषण गर्मी से राहत पाने को लोग ठंडे पानी का सहारा ले रहे है। ऐसे में मिट्टी के बने घड़ों की डिमांड भी बढ़ रही है। घड़े आधुनिक रूप से टोटी वाले बिक रहे हैं। गर्मी और लू में भी घड़ों का पानी ठंडा रहता है। फ्रीज के पानी से घडे़ की पानी की ताशीर बेहतर रहती है। सोल्जर्स बोर्ड के सामने घड़े बेचने वाले मेघाखेड़ी के रामकुमार बताते हैं कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने से घड़ों की डिमांड बढ़ रही है। साइज के अनुसार 175 से लेकर 225 रुपये तक टोटी वाले घडे़ बिक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed