{"_id":"5cfffae2bdec2207626c62b7","slug":"156027976916-muzaffarnagar-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी का घिराव कर ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी का घिराव कर ज्ञापन दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को घेरा
बुढ़ाना। बिराल गांव के ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर अनियमितता के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों ने उपजिलाधिकारी से राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के बिराल गांव के ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि उनके गांव का राशन डीलर कभी भी समय पर राशन का वितरण नहीं करता है। आरोप लगाया कि राशन कार्ड की यूनिट के हिसाब से राशन भी नही बांटता है। आरोप है कि राशन डीलर राशन लेने वालों के साथ दुर्व्यवहार करता है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दीपक कुमार से राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को राशन डीलर की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर ग्रामीण रणधीर, प्रदीप, संजीव कुमार, रूप सिंह, महेश पाल, निटू, मांगेराम, मुकेश व अशोक आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कसेरवा गांव के राशन डीलर के खिलाफ भी शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उसकी भी जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।