फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देश में ओबीसी के आरक्षण का कोटा कराएंगे पूरा: प्रजापति

देश में ओबीसी के आरक्षण का कोटा कराएंगे पूरा: प्रजापति

Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
देश में ओबीसी के आरक्षण का कोटा कराएंगे पूरा: प्रजापति
देश में ओबीसी के आरक्षण का कोटा कराएंगे पूरा: प्रजापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ों को उनका हक दिलाने का काम कर रहे हैं। देश में पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी के आरक्षण का कोटा सभी विभागों में पूरा कराया जाएगा। प्रत्येक राज्य से आरक्षण का डाटा मंगाया जा रहा है। जो पद खाली है उन्हें भरवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उत्तराखंड से आते हुए कुछ देर के लिए गांधीनगर में पंकज प्रजापति के यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद, पत्रकारों से वार्ता में लोकेश प्रजापति ने कहा कि पिछड़ों के अधिकारों को उन तक पहुंचाना ही आयोग का लक्ष्य है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। आयोग में तीन सदस्य हैं, एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष हैं। उन्हें भी केंद्रीय राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। आयोग देश में ओबीसी के अधिकारों की रक्षा करने का काम करेगा। देश में पिछड़ों के कोटे को भरने का काम पूरा कराया जाएगा। देश के सभी राज्यों से आरक्षण की स्थिति का डाटा मंगाया गया है। जिन विभागों में आरक्षण के पद खाली है उन्हें भरवाने का काम किया जाएगा। सरकार की योजनाओं को पिछड़ों तक पहुंचाने का काम आयोग करेगा। प्रजापति ने डिग्री कॉलेजों में छात्रावासों के बंद होने पर आश्चर्य जताया और कहा कि गांव के गरीब छात्र कहां आकर रहेंगे। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम मुजफ्फरनगर जिले में 2007 से काम ही नहीं कर रहा है। पिछड़े वर्ग के लोगों को ऋण देने का काम नहीं हो रहा है। ओबीसी को छात्रवृत्ति, शादी अनुदान आदि को लेकर सभी जिलो में समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, हरेंद्र पाल, संजीव संगम,जयपाल विश्वकर्मा, मनोज , बाबूराम विश्वकर्मा, अमित, रामवीर, पवन, प्रवीण, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed