फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बहादुर बेटी रिया की हत्या में आज आएगा कोर्ट का फैसला

बहादुर बेटी रिया की हत्या में आज आएगा कोर्ट का फैसला

Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुर बेटी रिया की हत्या में आज आएगा कोर्ट का फैसला
बहादुर बेटी रिया की हत्या में आज आएगा कोर्ट का फैसला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पांच साल पहले देशभर में चर्चित रहे बहादुर बेटी रिया की हत्या के मामले में एडीजे- प्रथम कोर्ट में बुधवार को निर्णय सुनाया जाएगा। इस मामले में दो आरोपी रोहताश व ललित जेल में हैं , जबकि तीसरा आरोपी सुनील जमानत पर है।
एडीजीसी जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। जजमेंट की 12 जून तारीख नियत है। रिया की हत्या का मामला देशभर में चर्चित हुआ था। पांच साल पहले 10 मार्च 2014 को भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में रंजिशन हत्या के इरादे से रोहताश, सुनील, ललित ने एक अन्य के साथ हथियारों से लैस होकर रिया के घर पर हमला बोलकर उसके पिता सुरेशपाल को निशाना बनाना चाहा। इस दौरान रिया ने अपने पिता को धक्का देकर बचा लिया, लेकिन वह गोली से खुद नहीं बच पाई थी. जिस गोली से हमलावर उसके पिता की हत्या करना चाहते थे, उसे उसने खुद सीने पर ले लिया था। हमले में उसकी मां अनीता घायल हुई थी। रिया की पिता को बचाते हुए हुई हत्या का मामला देश भर में चर्चित हुआ था। एसटीएफ ने इस मामले में रोहताश को गिरफ्तार किया था, जबकि सुनील और ललित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। बाद में इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी।
विज्ञापन

रिया को मरणोपरांत मिला था राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। पिता को बचाते हुए अपनी जान देने वाली बहादुर बेटी रिया को वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने मरणोपरांत राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। उसके माता-पिता को यह पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 26 जनवरी 2015 को दिया था। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने भी मरणोपरांत उसे रानी लक्ष्मीबाई एवार्ड दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed