{"_id":"5cfffa0dbdec2206fc12860e","slug":"15602795569-muzaffarnagar-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेगा किसान का बेटा प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेगा किसान का बेटा प्रदीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेगा किसान का बेटा प्रदीप
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो गांव धमात निवासी प्रदीप टीवी के प्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’में भागीदारी कर सकता है। इसके लिए वह पूरी तरह उत्साहित है। पटना (बिहार) तक ऑडिशन में हिस्सा ले चुका है।
पुरकाजी के गांव धमात निवासी किसान वीर सिंह का पुत्र प्रदीप भगत सिंह टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेने को उत्साहित नजर आ रहा है। उसने बताया कि 4 करोड़ लोगों में से 20 हजार लोगों के पास आई काल में 261 लोगों का चयन हुआ है, जिनमें उसका पहला नंबर है। पिछले कई वर्षों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम देख रहा हूं। एक मई से 15 मई तक प्रतिदिन पूछे गए एक-एक सवाल का जवाब दिया था, जिसके बाद मुंबई से काल आई थी, जिसमें मेरी उम्र व व्यवसाय के बारे में जानकारी की गई थी। इसके अलावा तीन सवाल पूछे गए, जिनका जवाब मैंने दिया। इसके बाद मेरे सेलेक्शन होने के बारे में जानकारी दी गई। अभी हाल में 9 जून को पटना (बिहार) में बुलाकर मेरा ऑडिशन लिया गया है। इस दौरान मुझसे 20 सवाल पूछे गए, जिनका मैंने जवाब दिया। प्रदीप ने बताया कि 15 जुलाई को कार्यक्रम में बुलाया गया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। उधर, प्रदीप के चयन से परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण उसे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम की हॉट सीट पर बैठा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूर्व प्रधान पप्पू मुखिया, सपा नेता सतीश गुर्जर, मोनू मुखिया, मोहित मुखिया, दीपक गुर्जर, बिट्टू गुर्जर आदि कहना है कि गांव का युवक मुंबई में जाकर इतने बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। इससे गांव का ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन होगा।