फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुकतीर्थ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शुकतीर्थ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शुकतीर्थ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मोरना। गंगा दशहरे मेले के मुख्य गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर मंदिरों के दर्शन कर मन्नत मांगते रहे हैं। पितृ की आत्मा की शांति को श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर गंगा में प्रवाहित किए। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में जिला पंचायत के तत्वाधान में वार्षिक गंगा दशहरे मेेले का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉलियों, कार, भैंसा बुग्गी, घोड़ा बग्गी, बाइक, कार व बसों के माध्यम से गंगा दशहरे के पावन पर्व पर गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने का आते हैं। स्नान करने के बाद मंदिरों के दर्शन कर आयोजित मेले में रात भर घूमकर झूलों आदि में झूलकर, चाट पकोड़ी, मिठाइयां, जलेबी, आइसक्रीम आदि का स्वाद लेकर अपना मनोरंजन करते हैं। दशहरा गंगा मेले को लेकर नगर के शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमानधाम, गणेशधाम, शिवधाम, शनिधाम, पार्वती धाम, पीतांबराधाम, गाडियामठ आश्रम, मानव निर्माण आश्रम, सिद्धपीठ, राम आश्रम, गुरुकुल संस्कृत विद्यालय, जाट धर्मशाला, ब्राह्मण आश्रम आदि को लाइटों आदि से सुंदर तरीके से सजाया गया। नगर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाट के दोनों ओर रात में स्नान करने व मुख्य मेेले बाजार आदि घूमने के लिए विशेष लाइटों से मार्गों पर रोशनी की गई है। रात भर मंदिरों में पूजा अर्चना, आश्रम व धर्मशालाओं आदि में सत्संग में भाग ले रहे हैं। सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में एसपी क्राइम आलोक शर्मा व सीओ राममोहन शर्मा कई थानों की पुलिस बल के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कालेज के सामने मैदान में पार्किंग स्थल बनाया
सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि मेले में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए इंटर कालेज के सामने के मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है. जिसमें बड़े वाहनों सहित कार, ट्रैक्टर ट्रॉली, बस आदि को रोकने के लिए शुकदेव तिराहे, राजपूत धर्मशाला, सुखदेव सेतु आदि अन्य जगहों पर बैरियर को लगाया गया है। गंगा घाट पर स्नान करने की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए गोताखोरों की टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed