फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाहनवाज हत्याकांड के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अब 1

शाहनवाज हत्याकांड के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अब 1

Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
शाहनवाज हत्याकांड के आरोपियों की  जमानत पर सुनवाई अब 1
शाहनवाज हत्याकांड में 18 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 18 जून को होगी। जिला जज के अवकाश पर रहने और अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। उधर, सीजेएम कोर्ट में सभी आरोपियों की पेशी की तारीख 17 जून लगी है।

कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड में पुलिस ने 4 जून को पांच आरोपियों प्रहलाद सिंह, तेशंदर उर्फ तेंदू, बिशन पुत्रगण इकत्यार सिंह, देवेंद्र व जितेंद्र पुत्रगण प्रहलाद सिंह का गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उनकी जमानती अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने पांच में से तीन आरोपियों प्रहलाद, बिशन और तेंदर उर्फ तेंदू की जमानत के लिए जिला जज संजय कुुमार पचौरी की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इस पर अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 11 जून मंगलवार की तारीख तय की थी। मंगलवार को जिला जज के अवकाश पर रहने और अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 18 जून की तारीख नियत की गई है। उधर, सीजेएम कोर्ट में पांचों आरोपियों की पेशी के लिए 17 जून की तारीख लगी है। इस हत्याकांड के छठे आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ पटवारी की जानसठ पुलिस कुर्की कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed