{"_id":"5cfff9f9bdec220724489ebc","slug":"15602795367-muzaffarnagar-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी
मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून (शुक्रवार) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। 14 जून को सुबह दस बजे से दुपहर दो बजे तक शिविर में रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान करने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ अन्य जांच भी की जाएगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा और सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिसके जरिये वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।