{"_id":"5ce2ed6fbdec2207140c6984","slug":"155837584312-khatauli-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रेलवे ट्रैक को ब्लॉक लेकर टेस्टिंग किया, कई ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रेलवे ट्रैक को ब्लॉक लेकर टेस्टिंग किया, कई ट्रेन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए रेलवे ट्रैक को ब्लॉक लेकर टेस्टिंग किया, कई ट्रेन प्रभावित
खतौली। रेलवे कर्मचारियों ने कई घंटे का ब्लॉक लेकर नए रेलवे ट्रैक का टेस्टिंग किया। इस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई। ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) आज रेलवे स्टेशन पर आएंगे। सीआरएस के आने को लेकर कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूर्ण कर ली है।
खतौली से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन तक बिछाए गए नए रेलवे लाइन के ट्रैक का मंगलवार को सीआरएस निरीक्षण करेंगे। सोमवार को भी मुख्यालय से कई घंटे का ब्लॉक लेकर नए रेलवे ट्रैक का खुद कर्मचारियों ने टेस्टिंग किया। ट्रैक की टेस्टिंग और ब्लॉक लेने को लेकर कई ट्रेनें प्रभावित हुई। इस दौरान शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को खतौली स्टेशन पर रोकना पड़ा। देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को बामनहेड़ी स्टेशन पर रोका गया। सुपर फास्ट ट्रेन को जड़ौदा स्टेशन पर रोका तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। देर शाम को विलंब से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। ट्रेनों के प्रभावित होने से स्टेशनों पर यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सीआरएस के आने को लेकर रेलवे कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।