{"_id":"5ce2eb9fbdec22070352b6c2","slug":"15583753807-khatauli-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधावली बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधावली बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधावली बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
मंसरपुर। गांव संधावली बिजलीघर पर विद्युत समस्या को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने पर पहुंचकर जेई ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सोमवार को संधावली बिजलीघर पर किसान यूनियन के नेता एहसान त्यागी तथा मुबारिक राव के नेतृत्व में गांव के ग्रामीण तथा किसान धरना देकर बैठ गए। उनका कहना था कि रमजान का महीना चल रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। गांव में ठीक प्रकार से चार पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। फुंके हुए ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदले जा रहे हैं। धरना देने की सूचना पर पहुंचे जेई रामकिशन ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर रविंद्र कुमार, करीम, उमेद, नोमान, धर्मवीर, सोनम, शरीफ , प्रदीप, घनश्याम आदि मौजूद रहे।