{"_id":"5cbb6330bdec22764d2709dc","slug":"151555784496-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दिन में लगेंगे 22 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक दिन में लगेंगे 22 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक दिन में रोपे जाएंगे 22 लाख पौधे
मुजफ्फरनगर। इस बार जिले में एक ही दिन में 22 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग इस लक्ष्य को हासिल करने की कवायद में जुट गया है। अन्य विभागों के सहयोग से शासन से निर्धारित टारगेट को पूरा किया जाएगा। पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई का काम शुरू हो रहा है।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। पिछले वर्ष जनपद में 12 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार शासन ने मुजफ्फरनगर जनपद का लक्ष्य बढ़ा दिया है। एक ही दिन में 22 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए 15 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया है। हालांकि अभी पौधरोपण में समय है, लेकिन वन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य आदि विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा। सब एक साथ मिलकर 22 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करेंगे। वन विभाग की चारों रेंजों में पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई का काम शुरू हो रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी पीएस मथुरिया ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि में पौधरोपण कराएगा।