फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शासन का आदेश दबाए रहा पूर्ति विभाग

शासन का आदेश दबाए रहा पूर्ति विभाग

Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शासन का आदेश दबाए रहा पूर्ति विभाग
ग्राम करौंदा महाजन के राशन डीलर पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के शासन के आदेश को पूर्ति विभाग एक माह तक दबाए बैठा रहा। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर एडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गांव करौंदा महाजन के राशन डीलर और ग्राम प्रशासनिक समिति के सदस्यों के खिलाफ भी तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।

डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 में बुढ़ाना तहसील के ग्राम करौंदा महाजन के राशन डीलर इंद्रपाल के खिलाफ ग्राम प्रधान व प्रधान के पति ने राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी। शिकायत सही मिलने पर दुकान निलंबित कर दी गई। इंद्रपाल ने संयुक्त आयुक्त कोर्ट सहारनपुर में अपील की, लेकिन खारिज हो गई। उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 में दुकान निरस्त कर दी गई थी। इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी की गई। शासन के आदेश पर खाद्य प्रकोष्ठ की टीम ने जांच कर 2018 में रिपोर्ट शासन को भेजी। इस प्रकरण में शासन ने 13 मार्च को राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। डीएम ने बताया कि उक्त प्रकरण में कार्रवाई न होने की उन्हें फोन पर शिकायत मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए शासन के आदेश को दबाए रखने के दोषियों के विरुद्घ जांच कर कार्रवाई के निर्देश एडीएम प्रशासन अमित सिंह को दिए। डीएम ने बताया कि राशन डीलर इंद्रपाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा वितरण प्रमाण पत्रों को प्रमाणित करने वाले ग्राम प्रशासनिक समिति के सदस्य असगर अली, शिवराज उर्फ पप्पू एवं उर्मिला निवासी करौंदा महाजन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों नलकूप चालक वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र (द्वितीय), हरबीर सिंह, सुनील कुमार एवं बेगराज के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed