{"_id":"5cb61888bdec2213e64908c8","slug":"151555437704-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
मुजफ्फरनगर। सोमवार रात में आई आंधी और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट आई है। कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत मिली है। उधर खराब मौसम को देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। गेहूं की कटाई चल रही है, यदि तेज बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है।
बीते कई दिनों से भयंकर गर्मी पकड़ रही थी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर में लू के कारण लोग परेशान हो उठे थे, लेकिन सोमवार की रात से मौसम में बदलाव आ गया। आंधी और बूंदाबांदी के कारण तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 तथा न्यूनतम 21.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग आंधी और बारिश होने की संभावना जता रहा है। इसे लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंची हैं। इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। किसान जल्द से जल्द फसल काटकर अपने घर ले जाना चाहते हैं। यदि बारिश हुई तो फसल में भारी नुकसान हो सकता है। उधर आम के पेड़ भी बौर से लदे हुए हैं। तेज आंधी से आम के बौर को भी नुकसान हो सकता है।