फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र-छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ

छात्र-छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ

Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ
मुजफ्फरनगर। जल संरक्षण दिवस पर डीएस पब्लिक स्कूल पर छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बढ़ते पेयजल संकट, जल प्रदूषण आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या संतोष जैन ने छात्र-छात्राओं को जल की आवश्यकता तथा जल संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेयजल का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कई प्रदेशों में हर साल पीने के पानी के लिए मारामारी मचती है। छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि यदि हम अब नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी को पीने लायक पानी उपलब्ध नहीं होगा। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने बताया कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी को पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रश करते समय, वाहन धोते समय अनावश्यक पानी न बहाएं। उन्होंने घरों में वर्षा जल का संरक्षण करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी विधियां अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


पुस्तकों पर लगाएं मतदाता जागरूकता की मोहर
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस ने सभी पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे किताबों तथा बिलों पर मतदाता जागरूकता की मोहर अवश्य लगाएं। यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुस्तक बेचते समय पुस्तकों पर यह मोहर जरूर लगाई गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed