फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौ लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवा

नौ लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवा

Sat, 23 Feb 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नौ लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवा
नौ लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर करीब नौ लाख बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे जागरूकता अभियान में भी विभिन्न विभाग सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के रेडक्रास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसीएमओ डॉ. वीके ओझा ने कहा कि 10 से 28 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिका को सफाई की व्यवस्था देखनी है तो जल निगम पर नालों की जिम्मेदारी है। पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम सौंपा गया है। ताकि संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सके। 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। नौ लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए पांच हजार 461 संस्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


जागरूकता से ही जनसंख्या पर नियंत्रण पर संभव
मुजफ्फरनगर। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित धर्मगुरु सम्मेलन पर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए नियंत्रण के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही इस समस्या का समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रास भवन में हुए सम्मेलन में प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके ओझा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन को जनआंदोलन के रूप में लिया जाए। अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए जिसमें धर्मगुरु महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। जमियत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष अजीजुरर्हमान ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि समाज के लिए आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो जाएगी। जागरूकता से ही इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए समाज को शिक्षा की बेहद आवश्यकता है। सूबेदार रणधीर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना चाहिए। मोहम्मद खालिद ने कहा कि धर्म-जाति के भेदभाव भुलाकर एकजुट इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। ब्रह्मकुमारी की अनुयायी उर्मिला ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि का देश के विकास एवं जीवन स्तर से सीधा संबंध है। संजीव मलिक ने जनता के बीच जाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ शिम्मी जैदी ने परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी विधि पर चर्चा की। मोहम्मद शाहनवाज, प्रिया सिंह, प्रिया सिंह, शालू, कर्णपाल शर्मा, योगेंद्र कुमार, मुजीब आदि ने विचार रखे। एसीएमओ डॉ. वीके सिंह, डॉ. एसके अग्रवाल, डीएमओ अलका सिंह, गीतांजलि वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, मनीष सुखीजा, कमल कुमार, विपिन कुमार, संजीव मलिक, मनोज कुमार, मदन पाल, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed