{"_id":"5c34ee22bdec2256c106ecc9","slug":"151546972706-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा, त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा, त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने तहसील में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्रवाई का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ खामियां भी मिलीं जिन्हें दूर करने के लिए मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए शासन की और से गर्म कंबलों का वितरण किया।
मंगलवार को तहसील पहुंचे मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने तहसील में कई विभागों में पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसील में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्रवाई का कई घंटे तक जायजा लिया। कुछ त्रुटियों को देख उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए स्थानीय अधिकारियों की ओर से काफी मेहनत की गई है। जांच में कुछ खामियां मिली है जिन्हें दूर करने के लिए एसडीएम ऋतु पुनिया को निर्देशित किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर सूची में किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर आ रहा तो उस व्यक्ति से यह पूछना जरुरी है कि वह नाम कहां रखवाना चाहता है। कहा कि समय रहते मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान मंडलायुक्त ने असहाय व जरूरतमंद लोगों को शासन की ओर से गर्म कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम ऋुत पुनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कमिश्नर व डीआईजी ने श्रीकृष्ण वाटिका में किया वृक्षारोपण
देवबंद। नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री पंचायती ठाकुरसभा द्वारा संचालित श्रीकृष्ण वाटिका कुटी स्थल पर मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण वाटिका कुटी स्थल के जीर्णोद्धार, कायाकल्प और यहां पौधरोपण व गोपालन जैसे पुनीत कार्यों के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए अपने स्तर से शासन प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग कराए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने कुटी मार्ग व कुटी आश्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। कमेटी की ओर से अधिकारियों को कुटी स्थल तक पक्की सड़क व नाले पर पुल का निर्माण कराए जाने, पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने को मांग पत्र दिया गया। इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने कुटी आश्रम स्थल पर यज्ञशाला में हवन में पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक समेत एएसपी (ट्रेनी) अंकुर अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसडीएम ऋतु पुनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह का क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता स्वामी शांतनु महाराज संचालन अशोक गुप्ता ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, समाजसेवी विनोद गुप्ता, श्याम कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र सिंघल, अनुराग ंसिंघल, प्रवीण कुमार जैन, राकेश कुमार, सुशील गुप्ता, पवन धीमान, मुकेश गर्ग, तनुज गर्ग, डा. संजय, बलराम आर्य, डा. कांता त्यागी, अजय गुप्ता, ओमकार त्यागी, प्रदीप गर्ग, जितेंद्र गोयल, नरेश मित्तल, चौ. यशपाल सिंह, मनोज बंसल, वीके जैन, एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।