फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   90 साल से ऊपर के 40 बुजुर्गो का होगा सम्मान

90 साल से ऊपर के 40 बुजुर्गो का होगा सम्मान

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
90 साल से ऊपर के 40 बुजुर्गो का होगा सम्मान
मुजफ्फरनगर। नागरिक सुरक्षा परिषद जिले के ऐसे 40 बुजुर्गों का सम्मान करेगी जो 90 साल की आयु पार कर चुके हैं। इनमें तीन युगल भी है। 25 नवंबर को पंजाबी बारात घर में बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष उत्तमचंद शर्मा ने बताया कि इसमें सभी जाति और वर्ग के बुजुर्ग शामिल रहेंगे। यह एक अच्छी पहल है और समाज में अच्छा संदेश जाएगा। सचिव राजेंद्र काटी ने बताया कि कार्यक्रम 11 बजे प्रारंभ होगा। शहर के सभी जिम्मेदार लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को जनपद सचिव पीके गुप्ता ने शपथ दिलाई। संघ कार्यालय पर जिन लोगों को शपथ दिलाई उनमें बीआर शर्मा, मांगेराम अग्रवाल को उपाध्यक्ष, बीएम गौतम को संयुक्त सचिच की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता केके शर्मा ने की।
विज्ञापन


अफसरों को दिखाया सड़क का हाल
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेताओं ने रुड़की रोड पर गड्ढों में बदल चुकी सड़क को लोनिवि के अफसरों को दिखाया। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि यह सड़क तत्काल बनवाई जाए। शिव चौक से रामपुर तिराहे तक सड़क की हालत अच्छी नहीं है। एक्सईएन सत्यपाल को सड़क दिखाने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, रोहताश पाल, अमित धीमान, नरेश विश्वकर्मा, प्रवीण पांचाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed