{"_id":"5bf064fbbdec2269b345a646","slug":"151542481147-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के छात्र के सीने में छुरी घोंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के छात्र के सीने में छुरी घोंपी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे के छात्र के सीने में छुरी घोंपी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट के एक मदरसे के छात्र के सीने में साथी छात्र ने छुरी घोंप दी। नाजुक अवस्था में घायल छात्र को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट गांव में स्थित एक मदरसे में पढ़ रहे शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसधाड़ा निवासी 13 वर्षीय छात्र फैज पुत्र शमशाद के साथ शनिवार देर रात यह घटना घटी। दिन में किसी बात को लेकर मदरसे में ही पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर हमलावर छात्र ने देर रात फैज के कमरे में घुस कर उसके सीने में छुरी घोंप दी। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
भारत सरकार लिखी डग्गामार बस पकड़ी
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्रा ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो बसों को पकड़ कर सीज किया गया। एआरटीओ ने बताया कि इनमें से एक बस पर भारत सरकार लिख कर दिल्ली-हरिद्वार के बीच डग्गामारी की जा रही थी।