{"_id":"5b7b108d42c79246753424db","slug":"151534791821-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज जीवन को देता है श्रेष्ठता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज जीवन को देता है श्रेष्ठता
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज जीवन को देता है श्रेष्ठता
मुजफ्फरनगर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ऋग्वेद परायण यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान सुलभा शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज जीवन में श्रेष्ठता प्रदान करता है। जीवन में शुद्धता, स्वच्छता के साथ पाखंड से मुक्ति दिलाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। प्रार्थना और स्वस्तिवाचन के बाद प्रवचन और भजन हुए। प्रतिदिन सुबह साढे़ सात से साढे़ दस तक और शाम को साढे़ तीन से साढे़ छह बजे तक कार्यक्रम चल रहे हैं। आर्य विद्वान सुलभा शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज हमें पाखंड और अंध विश्वास से दूर करता है। हमें अपने बच्चों को समाज में फैले पाखंड से बचाना चाहिए। आर्य समाज जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। नजीबाबाद गुरुकुल की छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। खतौली की श्रुति आर्य ने भजन सुनाए। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ धीरज सिंह, अरविंद कुमार, डॉ महावीर सिंह, अरुण कुमार, अंजू, शशी शर्मा, विप्रोश रानी ने विचार रखे।