फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ मार्गो पर अफसरों की लगातार रही निगरानी

कांवड़ मार्गो पर अफसरों की लगातार रही निगरानी

Thu, 09 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्गो पर अफसरों की लगातार रही निगरानी
अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर व्यवस्था देखी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने डाक कांवड़ों की तेज गति और अधिक संख्या को देखते हुए मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। कांवड़ मार्ग पर जीवन रक्षक औषधि और एंबुलेंस की लगातार व्यवस्था रखी गई। किसी भी प्रकार की दुर्घटना को देखते हुए सभी अधिकारियों को पूरी तरह सचेत किया गया।

डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव तिवारी निरीक्षण के दौरान नेशनल हाइवे पर बागोवाली पुलिस चौकी पहुंचे। एसपी ट्रैफिक से यातायात व्यवस्था के बारे में बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामपुर तिराहा पर व्यवस्थाओं को देखा। यहां से बढेड़ी गेट से सिसौना रोड होते हुए वहलना चौक पहुंचे यहां अधिकारियों के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। यहां पाया कि चिकित्सा काउंटर पर श्रद्धालुओं को दवाईयां दी जा रही हैं। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को बिना किसी असुविधा के निर्बाध रूप से उनकी यात्रा में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि यदि कहीं किसी श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना मिलती है तो चार-पांच मिनट के अंदर स्थल पर एंबुलेंस पहुंचे और समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए। छोटी से छोटी गतिविधि पर भी अपनी पैनी नजर बनाए रखे। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली सभी सीएचसी और पीएचसी खुलेगी और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित कराई गई है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed