{"_id":"5b6207b34f1c1ba23e8b4a78","slug":"151533151155-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मारी, कई कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मारी, कई कांवड़िए घायल
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में छह कांवड़िये घायल
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर सठेड़ी गंगनहर पुल के पास हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली में अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कई कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक मेरठ के नई बस्ती निवासी 12 से अधिक कांवड़िये ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। मंगलवार की देर रात करीब दो बजे रतनपुरी क्षेत्र के खतौली बाईपास पर एक सिल्ली से भरे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब छह कांवड़िये घायल हो गए। घायलों में कांवड़िया शंटी पुत्र धन सिंह घायल हो गया। इसके अलावा मोनू, दिलीप सिंह, रविंद्र, मिंटू, करण, विक्की, संदीप आदि कांवड़िये भी घायल हो गए। कांवड़ियों ने ट्रक चालक को मौके से फरार होते समय पकड़ लिया था। घटना की सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रुड़की के कलियर शरीफ निवासी ट्रक चालक हमीद पुत्र रईस अहमद को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजवाया। इसके बाद सभी घायल कांवड़ियों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने कांवड़िये शंटी को गंभीर हालत के चलते मेरठ के में कैलाशी अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी मामूली रूप से घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रात में रतनपुरी थाने में ही घायल कांवड़ियों का उपचार कराकर भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था कराई। बुधवार की सुबह होने पर कांवड़ियों ने बताया कि उनके एक साथी की स्थिति गंभीर होने के कारण अब वे लोग हरिद्वार गंगाजल लेने नहीं जाएंगे, बल्कि वापस अपने घर मेरठ जाएंगे। घटना कि सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। अभी तक घटना के संबंध ने कोई तहरीर नहीं दी गई है।