{"_id":"5b5b6f504f1c1bde6d8b4dc5","slug":"151532718928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में विधवा का मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में विधवा का मकान गिरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से चल रही वर्षा के कारण कमरूद्दीननगर गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान गिर गया। भारी वर्षा के कारण किसानों की चारे की फसल को भारी नुकसान है।
कस्बा और देहात क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से वर्षा जारी है। खेत जलमग्न हो गए हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। जलस्तर की समस्या के कारण किसानों के ट्यूबवेल में पानी कम आ रहा था। इस वर्षा से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। वहीं, अधिक वर्षा के कारण एक ओर जन जीवन अस्तव्यस्त है, तो दूसरी ओर चारे की फसल को काफी नुकसान है। वर्षा के कारण कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीननगर में विधवा राजकुमारी का कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में राजकुमारी घायल होने से बाल बाल बच गई। उसका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उसका मकान स्वीकृत हुआ था। बाद में लिस्ट में से उसका नाम काट दिया गया। विधवा ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।