फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज बस खाई में उतरी, यात्रियों की चीख निकली

रोडवेज बस खाई में उतरी, यात्रियों की चीख निकली

Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस खाई में उतरी, यात्रियों की चीख निकली
रोडवेज बस खाई में उतरी, यात्रियों की चीख निकली
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खाई में उतर गई। बस के खाई में उतरने से यात्रियों की चीख पुकार निकल गई। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने बस के अंदर से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से देहरादून जा रही थी। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। तेज बारिश के दौरान गांव भैंसी कट के पास पीछे से तेजी से लेकर आ रहे चालक ने कार को रोडवेज से ओवरटेक करते हुए हाईवे पर चढ़ा दी, जिससे बस का चालक अपना संतुलन खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर भैंसी कट के पास नीचे खाई में सीधे उतर गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में आराम के साथ नीचे उतरी, अगर बस खाई में पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के खाई में उतरने से उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार निकल गई थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने बारिश की परवाह किए बिना ही बस के अंदर से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद यात्री पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस में बैठकर गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन


कार पेड़ से टकराई, चालक की जान बची
जानसठ। बृहस्पतिवार की देर रात उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी प्रवेंद्र पुत्र गुरमेल सिंह कार से मुजफ्फरनगर में किसी काम से आया था। लौटते समय गांव सालारपुर के पास कार गड्ढे से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला। कार चालक को मामूली चोट लगी थी। कार चलाते समय प्रवेंद्र ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, जिससे उसकी जान बीच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed