{"_id":"5b5381644f1c1b46748b6501","slug":"151532199268-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से पॉलिथीन की थैलियां जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से पॉलिथीन की थैलियां जब्त की
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाजार में पॉलिथीन की थैलियां जब्त की
बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने विभाग के कर्मचारियों तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ दुकानदारों से पॉलिथीन की थैलियां जब्त करने की कार्रवाई की। इस टीम ने कस्बे के छोटे व बड़े बाजार में पॉलिथीन की थैली पाए जाने वाले आठ दुकानदारों से 2800 रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने विभिन्न दुकानों से करीब 20 किलो पॉलिथीन की थैलियां जब्त की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पॉलिथीन की थैलियां अथवा अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक से बना सामान दुकानों से हटवाया जाएगा। 15 अगस्त तक प्रतिबंधित कोई भी ऐसा सामान दुकानों पर नजर आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पंचायत के सभी कर्मचारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी विजय शर्मा व नागेंद्र मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।