{"_id":"5b4a4dbc4f1c1b35748b4bab","slug":"151531596220-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक बैंडबाजों के साथ निकली रथ यात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्घालुओं ने नंगे पैर यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।
शनिवार दोपहर बाद रथ यात्रा का शुभारंभ नई मंडी के मेहता क्लब से हुआ। शुभारंभ शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, समाजसेवी उद्यमी भीमसेन कंसल, मनमोहन जैन , सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जागेश कपूर ने किया। नई मंडी और शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों से होकर यात्रा गांधी कॉलोनी बरसाना धाम पहुंची। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र गाते चलते रहे। नगर पालिका अध्यक्षा अंजू अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, अनिल, सुनील ग्रोवर, संजय मित्तल, मनीष कपूर, रमेश मिश्रा, राकेश जैन, अंकित अग्रवाल, अजय कपूर, विपुल भटनागर, लावण्य पुरी, योगेंद्र गर्ग, कुलवंत सिंघल काकन सहित श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को हाथों से खींचा। रथ पर साक्षी गोपाल दास जी महाराज जी विराजमान रहे। रथयात्रा में विशेष आकर्षण को केंद्र भगवान जगन्नाथ का कई फुट ऊंचा रथ रहा, जिसकी कैसे जगह खुले स्थान पर पूरी छतरी भी खोली गई।
हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से भी श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए। महाराज साक्षी गोपाल दास ने रथ से भक्तों को यात्रा की महिमा बताई। उन्होंने कहां कि जो भगवान का रथ अपने हाथों से खींचता है, उसके जीवन के कष्ट मिटते हैं। रथयात्रा के उपलक्ष्य में गांधी कालोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। रथ यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में नई मंडी, सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रही।