फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेठ से परेशान महिला पूरे परिवार समेत जान देने गंग नहर पर पहुंची

जेठ से परेशान महिला पूरे परिवार समेत जान देने गंग नहर पर पहुंची

Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जेठ से परेशान महिला पूरे परिवार समेत जान देने गंग नहर पर पहुंची
जेठ से परेशान महिला पूरे परिवार समेत जान देने गंग नहर पर पहुंची
विज्ञापन

भोपा। जेठ से परेशान महिला ने पूरे परिवार के साथ जान देने के लिए गंग नहर पर पहुंच गई। बच्चों के रोने की आवाज सुन राहगीरों ने महिला को समझा बुझा कर रोका। सूचना के बाद पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर परे परिवार को उनके घर छोड़ दिया।
गांव बाकरनगर निवासी ऊषा के पड़ोस में जेठ का मकान है। आरोप है कि जेठ परिवार समेत उन्हें गालीगलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें उषा सहित उसकी बेटी प्रीति और निशा को घायल कर दिया। परेशान होकर ऊषा अपनी बेटी प्रीति, निशा, खुशी, बेटा मनिष व विनीत के साथ जंगल के रास्ते से भोपा गंग नहर पर सामूहिक रूप से आत्महत्या करने पहुंची। इसी दौरान छोटे बच्चों के रोने की आवाज से लोगों की भीड़ मौके पर आ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या करने वाले परिवार को थाने ले आई और तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी का तीन दिन पहले शांति भंग में चालान कर दिया गया था। मारपीट के मामले में पीड़िता से तहरीर ले ली गई है। पुलिस पूरे परिवार को समझा बुझा कर घर छोड़ आई है।
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजा
भोपा। नाबालिग साली का अपहरण करने वाले आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा निवासी ग्रामीण ने अपने दामाद शकील निवासी बनत शामली के विरुद्घ एक माह पूर्व बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed