फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने जबरन बसों को पुरकाजी से निकवाया

भाकियू ने जबरन बसों को पुरकाजी से निकवाया

Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने जबरन बसों को पुरकाजी से निकवाया
भाकियू ने जबरन बसों को पुरकाजी से निकलवाया
विज्ञापन

पुरकाजी। भाकियू ने प्रदर्शन कर रोडवेज की बसों को जबरन कस्बे के अंदर से निकवाया। भाकियू न ेइस दौरान चालकों और परिचालकों को धूप में बैठाया। चालकों-परिचालकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे टीएसआई ने कई संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त करने का नोटिस भी जारी कर कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की है।

विभागीय आदेश के बाद भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को चालक पुरकाजी कस्बे के अंदर से नहीं ला रहे थे। इसकी शिकायत कई बार पुरकाजी चेयरमैन एवं भाकियू के सलाहकार जहीर फारूकी ने रोडवेज अफसरों से की। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार करीब 11 बजे पुरकाजी चेयरमैन के निर्देश पर भाकियू नगर अध्यक्ष रियासत खलीफा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुरकाजी बाईपास पर पहुंचे। वहां प्रदर्शन किया और बाईपास से गुजर रही बसों को कस्बे के अंदर से निकलवाना शुरू कर दिया। करीब तीन बजे रोडवेज विभाग के टीएसआई अजय सक्सेना मौके पर पहुंचे, जिन्हें भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। टीएसआई ने स्वयं बसों को कस्बे के अंदर से निकलवाकर संविदा के कुछ चालकों परिचालकों की सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। बसों के कस्बे के अंदर से निकलने पर सवारियों ने राहत महसूस की है। इस दौरान डॉ चांद, डा फैजल, अतीक खान, अकील खान, धीरज त्यागी, राजपाल, संजय त्यागी, हाफिज मोहसीन, नदीम सभासद, असगर त्यागी, शाहनावाज, शहजाद, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed