{"_id":"5b1191c74f1c1b956e8b5d06","slug":"151527878087-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से युवक की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब पीने से युवक की मौत
तितावी। थाना क्षेत्र के सैदपुरा खुर्द में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सैदपुरा खुर्द निवासी दिनेश पुत्र बेदु नशे का आदी था। बृहस्पतिवार रात दिनेश गांव से ही शराब लेकर आया था, जहां पर उसने अकेले में बैठकर कच्ची शराब पी। शराब अत्यधिक पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका चुपचाप आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। तितावी एसओ प्रभारी सूबे सिंह से जहरीली शराब से हुई मौत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच होगी।