फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बलाजी महाराज के जागरण में झूमे श्रद्धालू

बलाजी महाराज के जागरण में झूमे श्रद्धालू

Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बलाजी महाराज के जागरण में झूमे श्रद्धालू
पुरकाजी। श्रीबालाजी धाम के वार्षिकोत्सव में संकट मोचन हवन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बृहस्पतिवार रात आयोजित जागरण में कलाकारों ने सुंदर भजनों के माध्यम से बालाजी महाराज का गुणगान किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मेंहदीपुर बालाजी से आए प्रेतराज सरकार मंदिर के महंत धीरज पुरी ने किया। कलाकारों ने बाबा के सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुबह संकट मोचन हवन पंडित विनोद शास्त्री ने कराया। गुरु जी पंडित घनश्याम दास शर्मा द्वारा छप्पन भोग प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। गुरु जी चंद किरण, मोहित सिंघल, दीपक गोयल, निखिल गोयल, महंत देवेंद्र सिंघल, मनीष गोयल, विपुल गोयल, पराग शर्मा, मुकेश कुमार, देवेंद्र धीमान, शुभम धीमान, आशु बेदी, सुनील गोयल, राजीव शर्मा, अतुल शर्मा, सोनी ठाकुर, संजय शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भागवत कथा कल से
पुरकाजी। स्वर्गीय लाला बनारसी दास गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरु जी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में कस्बे के सनातन धर्म शिव मंदिर में 13 मई से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल कथा की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजक विरेंद्र गोयल ने बताया कि 13 मई को सुबह शोभायात्रा और भागवत स्थापना होगी। दोपहर तीन बजे से सांय साढे़ बजे तक कथा होगी। 19 मई को कथा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed