{"_id":"5af496464f1c1b46098b9268","slug":"151525978694-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईवे पर रेप की घटना फर्जी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाईवे पर रेप की घटना फर्जी निकली
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर रेप की घटना फर्जी निकली
मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने चार दिन पहले हाईवे पर हुई गैंगरेप की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि कथित पीड़िता ने विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कथित पीड़िता उसकी सहेली और एक युवक को जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों की इस खुलासे की जानकारी दी। बताया कि नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी लक्ष्मी ने छह मई को छपार थाने पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के साईंधाम कालोनी के रविंद्र कुमार महंतो ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुरकाजी बाईपास पर बुलाया। इसके बाद उसके साथ कार में रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। आरोपी रविंद्र की लोकेशन घटना के समय हरिद्वार में मिली। जांच में पता चला कि रविंद्र ने बिजनौर निवासी शमीम के विरुद्ध रानीपुर थाने में धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविंद्र पर दबाव बनाने के लिए शमीम ने अपने साथी फैसल निवासी गांधीनगर के साथ मिलकर रविंद्र को रेप के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची। फैसल ने अपनी सहयोगी गांधी नगर निवासी रजनी की सहेली लक्ष्मी को इसके लिए तैयार कर रविंद्र के खिलाफ रेप का का झूठा मुकदमा कराया। लक्ष्मी को इसके लिए 40 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी फैसल, लक्ष्मी और रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी शमीम की तलाश जारी है।