फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत

सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत

Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत
सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

चरथावल। थानाभवन मार्ग पर भूसे की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। मौके से अज्ञात आरोपी चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
सोमवार देर रात गुनियाजुड्डी निवासी यशवीर बाइक से चरथावल से गांव जा रहा था। अकबरगढ़ के निकट पीछे से एक भूसे की ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बदहवास होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी जीप से नाजुक हालत में युवक को मुजफ्फरनगर हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सतपाल ने अज्ञात में वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वह ब्लॉक के गांव गुनियाजुड्डी में सफाई कर्मचारी तैनात था।
विज्ञापन


कस्बे में चलाया विशेष सफाई अभियान
चरथावल। ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत कस्बे के चयनित वार्ड एक में विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। सफाई नायक सुनिल कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड एक के मोहल्ला तीरग्रान की गलियों का विशेष सफाई कर चमाचम कर दिया। वार्ड की सड़क और नालियों को पूरी तरह साफ कर दिया गया और चूना डाला गया। वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशों पर वार्ड एक ग्राम स्वराज्य अभियान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed