{"_id":"5ae61c634f1c1b56098b7259","slug":"151525029987-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में विजय बना खतौली टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में विजय बना खतौली टॉपर
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नगर के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के छात्र विजय शर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परीक्षाफल में 88.60 प्रतिशत अंक हासिल कर खतौली टॉप किया है। वह आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। माता-पिता ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। मोहल्ले के लोगों ने भी उनके घर जाकर छात्र को बधाई दी।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी विजय शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसने रविवार को ही यूपीटीयू की परीक्षा दी। वह बीटेक की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। यूपीटीयू में चयन नहीं होने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी विषय में प्रवेश लेना चाहता है। पिता नरेंद्र शर्मा शुगर मिल में गार्ड की नौकरी करते हैं। मां रूपा गृहिणी हैं। विजय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कांता स्वरुप सिंघल तथा उप प्रधानाचार्य चिराग सिंघल ने सफलता पर छात्र को आशीर्वाद दिया है।