फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क यातायात का दिखाया जादुई करतब

सड़क यातायात का दिखाया जादुई करतब

Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क यातायात का  दिखाया जादुई करतब
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाडे़ के तहत मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पर मेरठ से आए जादूगर सम्राट ने लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। जादूगर ने अनेक जादू के करतब दिखाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने जादू से सीट बेल्ट बांधने, फोन पर बात करते समय हादसा और बिना हेलमेट के टक्कर होने के बाद के नतीजों को बताया। इसके बाद जादूगर सम्राट ने जेएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। इसकी सुरक्षा आपके हाथों में है। इस दौरान एआरटीओ राजीव कुमार बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे। उधर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव तिवारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली को रवाना किया। डीएम ने कहा कि ट्रैफिक संकेतकों को ध्यान में रखें और उनकी अनदेखी न करें। धीरे चलें और सुरक्षित घर पहुंचें। एसएसपी ने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम कुमार भूपेंद्र समेत तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed