{"_id":"5a0de13e4f1c1b74698bc25c","slug":"151510859070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली सीएचसी पर निशुल्क शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली सीएचसी पर निशुल्क शिविर आज
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन के तहत शुक्रवार को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें सीएमओ कार्यालय और सीएचसी के चिकित्सक रोगियों का उपचार करेंगे। रोगियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
शिविर में खतौली नगर, खतौली देहात के साथ आसपास के दर्जनों गांवों के रोगियों का उपचार किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव निगम फीता काटकर करेंगे। कैंप में फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फार्मेसिस्ट और नाक-कान एवं गला विशेषज्ञ आदि चिकित्सक उपचार करेंगे। देहात के मरीजों की परेशानियों को देखते हुए यह शिविर लगाया जा रहा है।