फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीएम से मिलाने को धरने पर बैठे विजय

सीएम से मिलाने को धरने पर बैठे विजय

Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलाने को धरने पर बैठे विजय
सांसद संजीव बालियान के आवास पर धरने पर बैठे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले 22 साल से धरने पर बैठे विजय सिंह ने शनिवार को जिले में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी आवाज पहुंचाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर धरने पर बैठ गए हैं।

कलक्ट्रेट में डीएम आफिस के सामने 22 साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह ने अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के दक्षिणी सिविल लाइन स्थित आवास पर धरना शुरू किया है। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा को दृष्टिगत रखते हुए विजय ने सांसद बालियान से मांग रखी है कि भूमाफिया से गरीबों की भूमि मुक्त कराने और सरकारी अस्पताल में मरीजों से इलाज के बदले पैसा वसूलने के मामले में कार्रवाई की जाए। शामली के गांव चौसाना में सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। सीएम के समक्ष अपनी मांगों को पहुंचाने और जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। आरोप है कि स्वामी कल्याण देव राजकीय चिकित्सालय में आंख का आप्रेशन कराने गए मास्टर विजय से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुविधा शुल्क की मांग की और गलत इंजेक्शन लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed