{"_id":"5a09e9684f1c1b78548bcc56","slug":"151510599016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की ठंड के साथ चुनाव में गर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की ठंड के साथ चुनाव में गर्मी बढ़ी
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। नगर निकाय चुनाव को लेकर कस्बे में धीरे-धीरे चुनावी रंग चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे मौसम में ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे ही वैसे कस्बे में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है।
नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों तथा सदस्य प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनावी कार्यालय खोल दिए हैं। चुनावी कार्यालयों पर पार्टी तथा जातिगत समीकरण के आधार पर गुणा भाग आरंभ हो गई है। कस्बे में इस बार सभी प्रत्याशी साइलेंट चुनाव प्रचार में लगे हैं। विभिन्न पार्टियों के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी बिरादरी तथा पार्टी के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर अजमाईश कर रहे हैं। कस्बे का मतदाता भी शांत दिखाई दे रहा है। मतदाता कस्बे का विकास करने वाले तथा सशक्त प्रत्याशी की टोह में लगा है।