{"_id":"5a088a744f1c1b70548bcb4c","slug":"151510509172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलंकरण समारोह में मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलंकरण समारोह में मेधावी सम्मानित
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
225 छात्र- छात्राओं का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन का अलंकरण समारोह हुआ। यूपी और सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के 225 मेधावी विद्यार्थियों सम्मानित किया। वक्ताओं ने बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दिलाने और संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डीडीओ मोतीलाल व्यास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आ सकता है। बच्चों की शिक्षा पर अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। खासकर बालिकाओं की शिक्षा जरूरी है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। कड़ी मेहनत के आधार पर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि डा. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करना है तो उनके पदचिह्नों पर चलना होगा। सहारनपुर के डीपीआरओ सतीश कुमार शर्मा ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित हुए। बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान हासिल करने वाले निकुंज कुमार, सचिन कुमार शीतल, रीतिका देवी, स्वाति, पारुल, कपिल कुमार आदि को सम्मानित किया। छात्रों को नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी गई।विशिष्ठ अतिथि धनप्रकाश, यतेंद्र कुमार धीर, विकास कुमार, सुदर्शनलाल, डा.केपी सिंह, डा. अनिल कुमार, संजीव कुमार, डा. सविता सिंह, किशन अवतार, राजबल सिंह राणा, राजेश कुमार, कुलवंत सिंह, अमन कुमार, धर्मदास, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।