{"_id":"59f8ce0c4f1c1b6d548b9fdc","slug":"151509477900-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। नगर निकाय के चुनावों के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। तहसील मुख्यालय पर नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली निकाय के अध्यक्षों व सदस्यों के नामांकन पत्रों की खरीद फरोख्त के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर और सिसौली के अध्यक्षों व सदस्य के पदों के लिए तहसील मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा कार्य होगा। एसडीएम कुमार भूपेंद्र ने बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना के अध्यक्ष व सदस्यों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य उपजिलाधिकारी की कोर्ट में बने काउंटरों पर होगा। नगर पंचायत शाहपुर के लिए तहसीलदार कोर्ट कार्यालय में काउंटर बनाए गए हैं। नगर पंचायत सिसौली के लिए तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट में बने काउंटरों पर पर्चों की बिक्री व जमा करने का कार्य किया जाएगा। बताया कि अध्यक्ष व सदस्य के पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्याशी उम्मीदवार नामांकन पत्रों के साथ लगने वाले आवश्यक प्रमाण पत्रों को जुटाने में लगे हुए हैं। किसी भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए सभी प्रत्याशी बेचैन हैं।