{"_id":"59f8cdf64f1c1b69678b8630","slug":"151509477878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज की टीम कबड्डी विजेता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज की टीम कबड्डी विजेता बनी
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज की कबड्डी टीम बनी विजेता
मुजफ्फरगनर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम अंकों के आधार पर विजेता और गाजियाबाद की टीम उप विजेेता रही। कॉलेज में प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।
कॉलेज में लीग मैचों के आधार पर मेरठ कॉलेज, मेरठ को छह अंकों के साथ विजेता तथा जनहित इंस्टीट्यूट, ग़ाजियाबाद को चार अंकों के साथ उपविजेता घोषित किया गया। पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय कबड्डी टीम हेतु चयनित किया गया। विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) टीम हेतु चयनित छत्रों में मेरठ कॉलेज मेरठ के मोनू बालियान, संदीप, विनय बालियान, विक्रांत तोमर, शिवम चौधरी, अजय बालियान, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के पंकज, मोहित, मोहित बालियान, वतन चौधरी , जनहित इंस्टीट्यूट के हर्ष तोमर, विक्रांत, जनक तोमर, एमएमएच कॉलेज ग़ाजियाबाद के विक्की जागलान, सौरव रघुवंशी छोटूराम कॉलेज के ब्रिजवेंद्र और सचिन कुमार एवं प्रशांत बालियान को चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बार संघ के अध्यक्ष अनूप सिंह, जिला बार संघ के सचिव भारत वीर, बार संघ के पूर्व सचिव सुरेंद्र मलिक रहे। मुख्य अतिथि ने विजयी टीम तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चौ चरण सिंह विश्विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ गुलाब सिंह रोहल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने की बात की। प्राचार्य तथा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ नरेश मालिक ने विजेता तथा उपविजेता टीम के साथ-साथ सभी विश्विद्यालय की चयनित टीम के सदस्यों का नाम घोषित करते हुए कहा कि वे अब एक टीम हैं और अंतरविद्यालीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा की। इस कार्यक्रम में डॉ सहदेव मान आयोजन सचिव रहे तथा डॉ वीरेंद्र सिंह व डॉ रविन्द्र सिंह टीम चयनकर्ता रहे। डॉ अरुण कुमार ने सफल संचालन किया।