फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टेस्ट रिपोर्ट में पास हुई नईमंडी पुलिस

टेस्ट रिपोर्ट में पास हुई नईमंडी पुलिस

Wed, 27 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट रिपोर्ट में पास  हुई नईमंडी पुलिस
टेस्ट रिपोर्ट में पास हुई नईमंडी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीओ नकुड़ ने नई मंडी कोतवाली पर पर्स चोरी होने की सूचना देकर पुलिस की परीक्षा ली। पुलिस ने तुरंत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में पता चला कि यह टैस्ट रिपोर्ट थी।
नईमंडी कोतवाली पर मंगलवार रात आठ बजे एक युवक पहुंचा। एसएसआई मदन सिंह बिष्ट को बताया कि वह जानसठ ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें 1200 रुपये और कागजात थे। एसएसआई ने तुरंत मुंशी देवेंद्र को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ देर बाद ही सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर नईमंडी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने ही एक कर्मचारी को रिपोर्ट दर्ज कराने भेजा था। बाद में सीओ ने एफआईआर को टेस्ट रिपोर्ट बताया। रिपोर्ट में नईमंडी पुलिस की कार्रवाई त्वरित पाई गई। डीआईजी के आदेश पर सीओ नकुड़ यहां आए थे।
विज्ञापन

युवक पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के बिलासपुर निवासी याकूब को कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी खालिद, अमजद और साजिद ने मामूली कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस जांच को आई
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पुलिस शातिरों की तस्दीक करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंची, लेकिन किसी शातिर की तस्दीक नहीं हो सकी। दिल्ली के सरिता विहार थाने के दरोगा विनय टीम के साथ आए। शहर कोतवाली में आमद कराई। बताया कि उन्हें अतुल निवासी आखलौर समेत कई लोगों की तस्दीक करनी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तस्दीक की, परंतु उनकी तस्दीक नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed