फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परशुराम-लक्ष्मण संवाद और धनुष यज्ञ लीला का मंचन

परशुराम-लक्ष्मण संवाद और धनुष यज्ञ लीला का मंचन

Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
परशुराम-लक्ष्मण संवाद और  धनुष यज्ञ लीला का मंचन
परशुराम-लक्ष्मण संवाद और धनुष यज्ञ लीला का मंचन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की रामलीलाओं में परशुराम-लक्ष्मण संवाद और धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। बारिश आने के कारण कुछ जगहों पर मंचन प्रभावित भी हुआ।
टाउनहाल की रामलीला का पांचवें दिन शुभारंभ सुशील कुमार सिल्लो और विश्वदीप गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन हुआ। धनुष यज्ञ की लीला में भगवान राम की अलौकिक शक्ति को सबने देखा। रावण और बाणासुर का तीखा संवाद भी हुआ। नंद किशोर मित्तल, वैभव मित्तल, राजकुमार नरुला, अनिल जैन, दीपक मित्तल, साधुराम गर्ग, शिव कुमार वर्मा, जगन्नाथ रोहिला, सौराज पाल आदि का सहयोग रहा। रामलीला कमेटी नईमंडी के अंतर्गत चल रही श्रीराम लीला का शुभारंभ मनमोहन जैन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छतरपुर से आई मंडली ने ताड़का वध का मंचन किया। पांच ताड़काओं ने तांडव मचाया। ताड़काओं को भगवान राम ने मोक्ष प्रदान किया। संजय मित्तल, अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, वेदप्रकाश मित्तल, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद कुमार, विपिन टोनी, प्रवीण एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed